Search

रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंतराल में किया दो एनकाउंटर, TPC के नाम पर रंगदारी मांगने वाले अपराधी को मुठभेड़ में लगी गोली

Ranchi: राजधानी में अपराध और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने मार्च 12 घंटे के अंतराल में दो एनकाउंटर किया है. पहला एनकाउंटर की घटना तुपुदाना इलाके में हुई, जहां पुलिस से मुठभेड़ सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधी आफताब को गोली लगी.
 
जबकि दूसरा एनकाउंटर सोमवार की दोपहर रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और एक आपराधिक गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई. यह दिन की दूसरी मुठभेड़ थी. मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के नाम पर इलाके के कारोबारियों और लोगों से रंगदारी मांग रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था.

पुलिस को इस आपराधिक गुट की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मैक्लुस्कीगंज में टीम ने घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की.

इस मुठभेड़ में आपराधिक गुट के सदस्य प्रभात राम को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल प्रभात राम को पकड़ लिया. वहीं इस गुट के एक अन्य अपराधी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से एक कार्बाइन समेत दो हथियार बरामद किए हैं.

घायल अपराधी प्रभात राम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही