Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बकरीद को लेकर एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बकरीद को लेकर रांची पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया. एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में डोरंडा इलाके में फ्लैग मार्च किया गया. इसके माध्यम से लोगों को संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी शांति से त्योहार मनाएं. उपद्रव फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. फ्लैग मार्च के जरिए लोगों से गुरुवार को बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई. सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का आग्रह किया गया.

रांची पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

रांची पुलिस ने आम लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना या उसके प्रयास या फिर असामाजिक गतिविधि की सूचना हमारे कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 6299 423768 पर दें या 112 पर कॉल करें. आपकी हर सूचना पर रांची पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी. शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है.
इसे भी पढ़ें – शहर">https://lagatar.in/grabbing-of-land-by-land-mafia-in-the-heart-of-the-city-during-the-day-is-very-serious-jharkhand-high-court/">शहर

के बीचो-बीच दिन में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर : झारखंड हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही