Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने 20 माह पुराने चर्चित प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने 20 माह पुराने चर्चित प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 13 नवंबर 2021 को रांची के तुपुदाना इलाके में हुई थी. जहां विवेक नाम के युवक और पूजा नाम की युवती की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-dhanbad-coal-businessman-and-transporter-shot-dead-in-public/">BREAKING

NEWS : धनबाद : पाथरडीह में कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या

जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/VIVEK1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीते दिनों बाइक लूटकांड में एक युवक को तुपुदाना ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. युवक से पूछताछ के दौरान इस हत्याकांड से संबंधित जानकारी पुलिस को मिली. जिसके बाद एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. हिरासत में लिए युवक की निशानदेही पर केटीएम बाइक को खूंटी जिला के मुरहू से बरामद किया और एक युवक को वहां से हिरासत में लिया. जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी की हत्या हो गई है. गिरफ्तार आरोपी में रवि,आयुष और दानियल शामिल है. जबकि एक आरोपी निरंजन बांडो की हत्या हो चुकी है. जो पीएलएफआई का उग्रवादी भी था.

दुष्कर्म का विरोध करने पर कर दी हत्या

गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन रात में चारो मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे. उसी समय पूजा और विवेक मैदान में आये और मैदान में दूसरी ओर बैठ गये. इसी बीच रवि और निरंजन लड़की के साथ दुष्कर्म की बात करने लगा. तभी एक युवक ने कहा, नहीं वो ऐसा नहीं करेगा. उसके बाद निरंजन,रवि दूसरी ओर बैठे विवेक व पूजा के पास गये और छेड़छाड़ करने लगे. विवेक और पूजा ने विरोध किया, तो मारपीट करने लगे. इसी बीच लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. इसपर तीनों आरोपियों ने विवेक और पूजा की चापड़ से मारकर हत्या कर दी. फिर बाइक लेकर सभी फरार हो गये. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/ias-srinivasan-appeared-in-hc-court-said-if-you-do-not-understand-the-law-consult-a-legal-expert/">IAS

के श्रीनिवासन HC में हुए हाजिर, कोर्ट ने कहा – कानून की समझ नहीं तो लीगल एक्सपर्ट से सलाह लें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही