Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने 48 घंटे में हत्या के तीन बड़े चर्चित मामलों का किया खुलासा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची पुलिस ने 48 घंटे के दौरान हत्या के तीन बड़े चर्चित मामले का खुलासा किया है. बीते दिनों राजधानी रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है और इस हत्या की घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-lalu-yadav-admitted-to-aiims-treatment-started-in-emergency/">BREAKING

: एम्स में भर्ती हुए लालू यादव, इमरजेंसी में शुरू हुआ इलाज
जानें ऐसे कौन से मामले हैं, जिनका रांची पुलिस ने किया है खुलासा.

अशोकनगर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोकनगर रोड नंबर 4 में एक बुजुर्ग महिला की अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरकोपी और लोहरदगा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी. यह घटना बीते 18 मार्च की है. अशोकनगर रोड नंबर-4 में रहनेवाले SBI के पूर्व DGM विजय कुमार सिन्हा की पत्नी मालविका सिन्हा घर पर अकेली थी. घर के अन्य सदस्य कुछ कार्य के लिए घर से बाहर गये थे. घर लौटने पर मालविका को कमरे में खून से लथपथ देखा. परिजनों ने देखा कि मालविका के शरीर पर चाकू से कई बार वार किये गये हैं. खून से लथपथ मालविका को उनके परिजन तुरंत हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें - Crude">https://lagatar.in/the-effect-of-increasing-the-price-of-crude-oil-on-raw-materials-fmcg-companies-reduced-the-size-of-the-packets-of-the-products/">Crude

Oil की कीमत बढ़ने का असर कच्चे माल पर, FMCG कंपनियों ने प्रोडक्टस के पैकेट्स के साइज किये छोटे

युवती की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

शहर के पंडरा इलाके में प्यार में धोखा के चक्कर में एक 15 साल की नाबालिक लड़की की हत्या कर दी गई थी. उसके प्रेमी ने ही टांगी से काट डाला था. घटना 18 मार्च की है. इस मामले में आरोपित प्रशांत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि पंडरा डेलाटोली में रहने वाले प्रशांत तिर्की नाम के युवक का प्रेम प्रसंग 15 वर्षीय मंगरीता कुमारी से चल रहा था. वह संत कोलंबस स्कूल में दसवीं की छात्रा थी. प्रशांत तिर्की को सक था कि मंगरीता उसे प्यार में धोखा दे रही है, दूसरे लड़कों से उसके संबंध हैं. इस संदेह पर होली के दिन होली खेलने के बहाने  से अपने ही घर बुलाया और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें -सीएस">https://lagatar.in/speakers-instructions-to-cs-and-cabinet-secretariat-ensure-that-the-officers-give-respect-to-the-mlas/">सीएस

और मंत्रिमंडल सचिवालय को स्पीकर का निर्देश, सुनिश्चित करें, विधायकों को सम्मान दें अधिकारी

तुपुदाना में युवती की गोली मारकर हत्या

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल चौक से चांद बस्ती जाने वाले रास्ते में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार जिला के महुआडांड़ का रहने वाला वीरेंद्र मिंज और अनिकेत तिर्की शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से हत्या में उपयोग किए गए वाहन और हथियार बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -TPC">https://lagatar.in/tpcs-zonal-commander-bhikhan-ganjhu-disclosed-sainik-reddy-adhunik-and-sudesh-kedia-give-levy-to-organization/">TPC

के जोनल कमांडर भीखन गंझू का खुलासा- सैनिक, रेड्डी, आधुनिक और सुदेश केडिया देते हैं संगठन को लेवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही