Search

 
 
 

रांची पुलिस ने फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi : चान्हो थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अधनु पाहन, विजय उरांव और दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूटे गए सैमसंग कंपनी का टैब, 20 हजार नकदी, फाइनेंस कंपनी का पहचान पत्र, फाइनेंस कंपनी का 27 पीस कैश मेमो, अनिल कंपनी का संजीदा खातून के नाम का पासबुक और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है. क्या है मामला चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा और लेपसर गांव के समीप बंद पड़े ईंट भट्ठा के पास भारत फाइनेंस कंपनी की मंडल शाखा के कलेक्शन बॉय से 30 जून को डेढ़ लाख रुपये लूट लिया था. जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने दीपक ठाकुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए साथियों की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सुनील खलखो तुपुदाना से पूर्व में जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही