Ranchi : रांची पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से ईंट भट्ठा मालिक को मुक्त करा लिया है.एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ईंट भट्ठा मालिक मोहम्मद आजाद को मुक्त कराया है. जानकारी के अनुसार, जिले के रातू थाना क्षेत्र से ईंट भट्ठा संचालक को अगवा कर लिया गया था. अगवा करने के बाद चार दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया था. साथ ही 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. पहले फिरौती की रकम 25 लाख रखी गयी थी. लेकिन बातचीत के क्रम में 20 लाख रुपये फिरौती की रकम तय हुई थी.
रांची: किडनैपर्स के चंगुल से पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक को कराया मुक्त, 20 लाख मांगी थी फिरौती
Last Updated: Oct 28, 2020 12:00 AM (IST)