Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस को मिली सफलताः चोरी की 20 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के न‍िर्देश पर पुलि‍स की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान तमाड़ थाना क्षेत्र से चोरी की 20 बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार हुए सभी चोरी के आरोपियों के नाम राकेश अहीर, निलाम्बर महतो और अनुज महतो हैं. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-holds-meeting-with-officials-of-special-investigation-and-prosecution-unit/">जमशेदपुर

: SSP ने विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के भुइयांडीह चौक के पास वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया गया. उसी दौरान तमाड़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए. जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया. लेकिन मोटरसाइकिल सवार पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे. जिसे पुलिस द्वारा खदेड़कर पकड लिया गया. इसे भी पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-collision-between-passenger-bus-and-police-patrolling-van-four-injured-including-station-in-charge/">गोड्डा

: यात्री बस व पुलिस की पेट्रोलिंग वैन में टक्कर, थाना प्रभारी समेत चार जख्मी
पकड़े गए व्यक्ति से मोटरसाइकिल के कागजात की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जब पुलिस द्वारा पकड़ाए व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है. जिसे बेचने हेतु लेकर जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़े गये. आगे पूछताछ करने पर पकड़ाए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि इनलोगों का एक गिरोह है, जो मोटरसाइकिल की चोरी करके कम दामों में बेचते हैं, ये लोग पूर्व में भी कई मोटरसाइकिल की चोरी करके बेच चुके हैं. पकड़ाये व्यक्तियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की कुल 20 मोटरसाइकिल बरामद किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही