Search

 
 
 

एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक साल में 2420 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 
Ranchi :  रांची पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. बीते एक साल में रांची पुलिस ने अलग अलग मामले में 2420 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है. इसके अलावा साल 2023 के दौरान अलग-अलग नक्सली और उग्रवादी संगठन से जुड़े आठ नक्सली भी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस ने कई बड़े अपराधियों की भी धर पकड़ की है. पिछले 365 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में हर दिन सात अभियुक्त गिरफ्तार हो रहे हैं. वहीं साल 2022 में रांची पुलिस ने 2385, 2021 में 3429 और साल 2020 में 2774 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

जमीन विवाद के कारण हुई सबसे अधिक हत्याएं

राजधानी में सबसे अधिक हत्याएं जमीन विवाद को लेकर हुई है. हालांकि पिछले चार महीने में हुई हत्याओं पर नजर डाले तो ये हत्याएं जमीन विवाद में नहीं, बल्कि आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग के कारण हुई है. हालांकि बीते चार माह में रांची पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर होने वाली हत्याओं पर काफी हद तक लगाम लगा दिया है. इससे पहले जमीन विवाद को लेकर रांची में आये दिन हत्याएं हो रही थीं.

रांची पुलिस लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ कर रही कार्रवाई

रांची पुलिस  अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त नजर आ रही है. एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में अवैध कारोबार करने में शामिल लोगों पर रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पिछले कुछ महीनों की बात की जाये तो रांची पुलिस ने अवैध शराब के बड़े कारोबार, जुआ अड्डे और अफीम तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही