Search

 
 
 

एक्शन में रांची पुलिस, शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर, देखें उपद्रव में शामिल ये चेहरे कहीं आपके बीच तो नहीं!

 
Ranchi : राजधानी रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी. इस घटना के बाद उपद्रव की घटना में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर रांची पुलिस ने चौक- चौराहों पर लगाया है. कहा है कि इन लोगों के बारे में जो भी जानकारी मिले, पुलिस को इसकी सूचना दें.

राज्यपाल ने दिया है आदेश

हिंसा के मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को डीजीपी, एडीजी (अभियान) के साथ डीसी और एसएसपी को तलब किया था. उन्होंने हिंसा और उसके बाद की घटनाओं की जानकारी लेते हुए कई सवाल किए थे. साथ ही कई निर्देश भी दिए हैं. राज्यपाल ने चिह्नित उपद्रवियों की तस्वीर, नाम और पता के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाने को कहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/hh1-2.jpg"

alt="" width="1029" height="868" /> इसे भी पढ़ें – दीपिका">https://lagatar.in/deepika-padukones-health-deteriorates-reaches-hospital-after-heart-rate-increases/">दीपिका

पादुकोण की बिगड़ी तबीयत, हृदय गति बढ़ने के बाद हॉस्पिटल पहुंची

पुलिस ने 47 संदिग्ध उपद्रवियों को पकड़ा है

पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक जहां 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 35 अन्य को अलग- अलग जगहों से हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार लोगों में से सात का अभी रिम्स में इलाज चल रहा है. वहीं 5 थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है.

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डंप और ड्रोन कैमरा के जरिए उपद्रवियों की पहचान की कोशिश

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डंप और ड्रोन कैमरा के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है. हिंसा के बाद पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है. इसी क्रम में विशेष जांच दल 42 स्थानों पर छापेमारी कर चुका है. डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट और हिंदपीढ़ी थाने में 36 नामजद के अलावा 11 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें – नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-even-today-ed-interrogates-rahul-gandhi-congress-protests-many-detained/">नेशनल

हेराल्ड केस : आज भी ED ने की राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही