Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: अरगोड़ा में पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगायी फांसी, जांच जारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली. इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी वर्तमान में सरायकेला जिला में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/letter-written-to-personnel-secretary-regarding-maximum-age-limit-in-jssc-graduate-level-examination/">JSSC

ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में अधिकतम उम्र सीमा को लेकर कार्मिक सचिव को लिखा गया पत्र

पति को सरायकेला भेजने के बाद की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता मंगलवार को मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौटी थीं. घर आने के बाद उन्होंने अपने पति को नाश्ता कराया और ड्यूटी पर सरायकेला भेज दिया. जिसके बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. थोड़े देर बाद उनके तीनों बच्चों ने मां को फंदे से झूलता देखा तो शोर मचाया और अपने पिता को मामले की जानकारी दी. हालांकि जब तक लोग पहुंचते तब तक सुनीता की मौत हो चुकी थी.

1994 बैच के दरोगा है कृष्ण मुरारी

कृष्ण मुरारी 1994 बैच के दारोगा हैं. इनकी पोस्टिंग सरायकेला जिला में है. लेकिन उनका परिवार रांची के अरगोड़ा इलाके में रहता है. हालांकि अभी घटना की वजह का पता नहीं लग सका है. इंस्पेक्टर की पत्नी ने किस वजह से आत्महत्या की है, अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें –पैंगोंग">https://lagatar.in/china-is-laying-a-network-of-roads-and-bridges-in-aksai-chin-including-pangong-lake-satellite-photos-are-telling-the-same/">पैंगोंग

झील सहित अक्साई चिन में  सड़कों-पुलों का जाल बिछा रहा चीन, सैटलाइट तस्वीरें यही बता रही
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही