Ranchi : अमन साहू गैंग के शूटर चंदन साहू को रांची पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने से जुड़े मामले में अरगोड़ा थाना पुलिस ने चंदन को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है. रंगदारी नहीं देने पर अमन साहू के निर्देश पर चंदन साहू और गैंग के शूटर वारिस अंसारी ने रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी. वर्तमान में चंदन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में बंद है.
कोल माइनिंग कंपनी के अधिकारी की हत्या कर चर्चा में आया था चंदन
चंदन साहू हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित कोल माइनिंग कंपनी रितविक के अधिकारी शरद बाबु की हत्या और उनके सरकारी अंगरक्षक को गोली मारकर चर्चा में आया था. एटीएस ने चंदन को गिरफ्तारी किया था. इसके बाद उसकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी के दौरान एटीएस टीम की अमन साहू गैंग के शूटरों से मुठभेड़ हो गयी थी. मुठभेड़ में गोली लगने से एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और एसआई सोनू साहू गंभीर रूप से घायल हो गये थे. अमन साहू का खास मयंक सिंह विदेशों में बैठ कर गैंग को कर रहा ऑपरेट
अमन साहू का खास मयंक सिंह विदेशों में बैठ कर गैंग को ऑपरेट कर रहा है. पुलिस जांच में मयंक का लोकेशन सिंगापुर, कनाडा, मलेशिया, वियतनाम, थाइलैंड में पाया गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घरसाना का रहने वाला सुनील मीना सिंगापुर में बैठ कर गैंग के लिए पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के शूटरों को गैंग से जोड़ रहा है. सुनील पहले लॉरेंस बिश्नोई का खास रह चुका है और फिलहाल सिंगापुर में बैठा है. राजस्थान में हुई राष्ट्रीय करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या में रोहित गोदारा की भूमिका सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस ने सुनील मीना के घरवालों से भी पूछताछ की थी और इस घटना में सुनील मीना की भूमिका की जानकारी जुटायी थी. बताया जाता है कि राजस्थान पुलिस की जांच में रोहित गोदारा और सुनील मीना के संपर्क में होने की पुष्टि हुई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment