Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस के जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत, गर्दन पर मिले रस्सी के निशान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची पुलिस लाइन में पदस्थापित जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. उनके गर्दन पर रस्सी के गहरे जख्म के निशान मिले हैं. जवान अभिषेक कुमार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास स्थित माचिस गली में विनोद कुमार के मकान में किरायेदार के रूप में रहते थे. अभिषेक की पत्नी अक्षरा कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद उनके पति को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ देर बाद ही वे उल्टियां करने लगे. इसके बाद अभिषेक कुमार को अक्षरा कुमारी आनन-फानन में सेवा सदन अस्पताल ले गईं. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद अक्षरा कुमारी अपने पति अभिषेक को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आर्किड अस्पताल में ले गईं, जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई.

गले पर फांसी के फंदे पर लटकाने जैसा निशान मिला

मृत जवान अभिषेक के गले पर फांसी के फंदे पर लटकाने जैसा निशान मिला है. पुलिस ने अभिषेक की पत्नी का बयान लिया है, जिसमें पत्नी ने मौत का कारण बीमारी बताया है. लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई, इसका पता चल पाएगा. अभिषेक कुमार बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-supply-officer-pradeep-bhagat-took-charge/">रांची

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने संभाला कार्यभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही