Search

 
 
 

Ranchi police News :  देर रात चला 15 जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान

Ranchi : अपराध की रोकथाम और पुलिस की विजिबलिटी बढ़ाने को लेकर रांची पुलिस ने एक जून की देर रात शहर के 15 जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.  पुलिस ने शहर के खेलगांव चौक, शहीद चौक, न्यू मार्केट चौराहा, सुजाता चौक, बिरसा चौक, चांदनी चौक समेत 15 जगहों पर वाहनों की चेकिंग की.
 
बाईक सवार की जांच करती रांची पुलिस.

Ranchi : अपराध की रोकथाम और पुलिस की विजिबलिटी बढ़ाने को लेकर रांची पुलिस ने एक जून की देर रात शहर के 15 जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.  पुलिस ने शहर के खेलगांव चौक, शहीद चौक, न्यू मार्केट चौराहा, सुजाता चौक, बिरसा चौक, चांदनी चौक समेत 15 जगहों पर वाहनों की चेकिंग की. 

 

Uploaded Image

जांच के दौरान सिटी एसपी व अन्य अधिकारी.

 

सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भीविशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथएनालाइजर से जांच की गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को करीब 20 लोग ड्रंकनड्राइविंग में पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि मंगलवार देर रात तक 11 से 12 और लोगों के शराबपीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई है. लगातार दूसरे दिन सामने आए इन मामलों के बाद ट्रैफिकपुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है.


इस अभियान के दौरान एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में अलग-अलग थानों की पुलिस के चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने इस दौरान इस बात की जांच भी की कि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन तो नहीं चला रहा है. पुलिस के अलर्ट रहने की वजह से असमाजिक तत्व के लोगों में डर व घबराहट देखने को मिला.

 

Uploaded Image

कार की डिक्की की जांच करते पुलिस अधिकारी.

 

एसपी राकेश सिंह ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और सड़क दुर्घटनाओंको रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे. रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है किट्रैफिक नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन चलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि कीजानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वाहन चेकिंग अभियान हर रात जारी रहेगा. ताकि शहर के लोग रात में भी सुरक्षित महसूस कर सकें. वाहन चेकिंग के दौरान इस बात का भी खास खयाल रखा जाता है कि किसी शहरवासी को दिक्कतों का सामना करना ना पड़े.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही