Search

 
 
 

रांचीः पांच राज्यों की पुलिस समन्वय बनाकर नक्सल और आपराधिक गिरोह के खिलाफ करेगी कार्रवाई

 
Ranchi: पांच राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय बनाकर नक्सल, ड्रग्स, साइबर, मानव तस्करी और संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करेगी. यह निर्णय शुक्रवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ईस्टर्न रीजनल पुलिस कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया. इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियो के अफसरों ने भी भाग लिया. ईस्टर्न रीजनल पुलिस कॉर्डिनेशन कमेटी की अगली बैठक कोलकाता में होगी.

वर्तमान समय में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी सारंडा

झारखंड में बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल और ओडिशा के दुर्दांत नक्सली नेता अभी भी सक्रिय हैं. पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में नक्सली कमांडरों पर नकेल कसने की रणनीति भी बनी. झारखंड का बूढ़ा पहाड़ छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है, जबकि वर्तमान समय में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी सारंडा के बॉर्डर ओडिशा से सटे हुए हैं. ऐसे में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में दोनों राज्यों की भूमिका बेहद अहम है. नक्सल मुद्दे पर पांचों राज्यों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने पर भी सहमति बनी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही