Search

 
 
 

दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने देर रात किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

रांची पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें. पुलिस ने सभी से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की है.
 
मेन रोड में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी, ट्रैफिक एसपी व अन्य अधिकारी.
  • यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.

Ranchi : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने की योजना तय करने को लेकर रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार की देर रात पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया गया.

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे. पूजा पंडालों के आसपास वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया.

 

इसके साथ ही, पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी आवाजाही सुगम बनाने और भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा संबंधित स्थानों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान एसएसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी.

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर; पुलिस अधीक्षक, यातायात; अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली; पुलिस उपाधीक्षक, नगर सहित संबंधित थानों के प्रभारी मौजूद थे. 

 

रांची पुलिस की आम नागरिकों से अपील

रांची पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें. पुलिस ने सभी से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही