Search

 
 
 

हाई अलर्ट पर रांची पुलिसः जुमे की नमाज के दिन 5000 जवान संभालेंगे मोर्चा

 
Ranchi: राजधानी रांची में शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है. इसे लेकर रांची में सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी और रैफ के पांच हजार जवानों को तैनात किया गया है. इससे पहले पुलिस लाइन में डीआइजी और एसएसपी ने जवानों की ब्रीफिंग की. उन्हें बताया कि नमाज के वक्त उन्हें कैसे ड्यूटी करनी है. किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पहले कंट्रोल रुम को सूचना देनी है. डीआईजी अनीश गुप्ता ने बताया की जुमे की नमाज को लेकर राजधानी में पांच हजार जवानों की तैनाती की गई है. पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट है. साथ ही निगरानी के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन कैमरे भी लगाये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-young-man-who-went-to-mumbai-to-find-a-job-got-the-girl-and-the-wifes-breath-stuck-in-the-house/">धनबाद:

नौकरी खोजने मुंबई गए युवक को मिल गई लड़की तो घर में पत्नी की सांस अटकी

जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती

17 जून को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है. जिसे लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग और जवानों की तैनाती की गई है. जिन इलाकों में बैरिकेडिंग लगाई गई है उनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब इलाके शामिल हैं. इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग की गई है.

बरती जा रही है विशेष सतर्कता

17 जून को जुमे की नमाज के बाद किसी भी हाल में माहौल खराब ना हो, और ना ही कोई हिंसा हो, इसे लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है. पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी है. आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है. खासकर रांची के डोरंडा, लोवर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-16-june-ruckus-in-country-over-agnipath-scheme-ranchi-police-alert-before-friday-prayers/">शाम

की न्यूज डायरी।।16 जून।। Agnipath Scheme पर देश में बवाल। जुमे की नमाज से पहले रांची पुलिस अलर्ट। बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता ने लगाये नारे। पाक मौलाना नूपुर शर्मा के समर्थन में। बढ़ रहे देश में कोरोना मरीज। बिहार की खबरें व वीडियो देखें।।

जानें क्या है मामला

बता दें की नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों पैगंबर साहब पर टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद देश भर में प्रदर्शन हुआ. इसी दौरान बीते दस जून को रांची में प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक हो गई. जमकर पुलिस पर पथराव हुआ. इस दौरान पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें दो लोगों को गोली लगी और मौत हो गई. वहीं एक पुलिस जवान सहित सात लोग घायल भी हो गए. भीड़ ने एक मंदिर पर भी हमला कर दिया था. इसके बाद शहर में तनाव का माहौल बनने लगा था. दुकानें बंद हो गई थीं. इसके बाद प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही