Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : फरार चल रहे अवर सचिव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : फरार चल रहे अवर सचिव अनिल कुमार सिंह के घर पर पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की भी चेतावनी दी है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पंडरा ओपी की पुलिस ने बिहार के छपरा जिला स्थित अनिल सिंह के आवास पर इश्तेहार चिपकाया है. गौरतलब है कि बीते 12 दिसंबर 2023 को कृषि विभाग के अवर सचिव सह तत्कालीन हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-rss-and-bjp-have-made-ram-mandir-pran-pratistha-ceremony-a-modi-festival/">राहुल

गांधी ने कहा, आरएसएस और भाजपा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मोदी समारोह बना दिया है

आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का है मामला

पंडरा में आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में पूर्व सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ वारंट जारी हुआ है. इस मामले में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्र भूषण सिंह समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. इन सभी पर आरोप है कि हेहल सीओ अनिल कुमार के सहयोग से करीब साढ़े चार एकड़ आदिवासी जमीन को संजय साहू नाम के व्यक्ति से रजिस्ट्री करा लिया था. इस मामले में भूषण प्रसाद सिंह समेत अन्य के खिलाफ पंडरा ओपी में बीते 24 मई 2017 को कांड संख्या 260 /17 दर्ज किया गया था.

सीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने की दी थी अनुमति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी थी. सीओ अनिल कुमार सिंह पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दी थी. अनिल कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जनवरी 2021 को स्वीकृति दी थी. सीओ पर कई तरह के आरोप लगे थे. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण पर रांची डीसी द्वारा दिए गए सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है. डीसी ने अपने मंतव्य में सीओ के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था. इसे भी पढ़ें -बेरमो">https://lagatar.in/bermo-strike-ends-after-19-hours-written-assurance-of-compensation-and-job-received/">बेरमो

: 19 घंटे बाद धरना समाप्त, समझौता वार्ता में मुआवजा और नौकरी का मिला लिखित आश्वासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही