Search

 
 
 

रांची : रॉयल रेजिडेंसी होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट को लेकर की छापेमारी

 
Ranchi : सेक्स रैकेट को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार रांची पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी डीएसपी केबी रमण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में यह कार्रवाई की है. पुलिस कई लकड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि रॉयल रेजिडेंसी होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही