Ranchi : शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. गुरुवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के नक्सल प्रभावित तमाड़ थाना क्षेत्र पेड़ायडीह, लुपुगडीह और जानुमपीडी पंचायत में बूथ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली, साथ ही साथ यह पूछा कि मतदान के समय कितने मतदाता यहां पहुंचते हैं. इसके अलावा इलाके में अपराधी, नक्सलियों की गतिविधि के संदर्भ में भी एसएसपी ने जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश मौजूद एसडीपीओ और थाना प्रभारी को दिया. इस दौरान चुनाव के दरमियान इलाके में तैनात होने वाले जवानों की सुविधा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए. यह इलाका नक्सलियों के प्रभाव वाला रहा है. इस इलाके में नक्सली आए दिन एक तरफ घटना कर दूसरी तरफ दाखिल होते रहे हैं. हालांकि हाल के कुछ वर्षों में नक्सलियों की गतिविधि पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने लगाम लगाई है.
को जलाकर मारने का मामला : शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास [wpse_comments_template]
एसएसपी ने कहा कि भयमुक्त माहौल में मतदान करवाना है
एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों से बात की और यह भी कहा कि किसी भी हाल में किसी प्रकार का गैर कानूनी सामान ना उधर से आना चाहिए ना इधर से जाना चाहिए. एसएसपी ने एसडीपीओ और थानेदार को यह भी कहा कि जो भी अपराधी व नक्सली इलाके में सक्रिय हैं, उसकी पूरी जन्म कुंडली को खंगालते हुए रिपोर्ट सुपुर्द करें. एसएसपी ने कहा कि भयमुक्त माहौल में मतदान करवाना है. ऐसे में जनता के बीच जाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/case-of-burning-ankita-to-death-life-imprisonment-to-two-including-shahrukh/">अंकिताको जलाकर मारने का मामला : शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास [wpse_comments_template]
Leave a Comment