Search

 
 
 

रांची : बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, बड़े सिंडिकेट का होगा खुलासा

रांची पुलिस ने दो करोड़ रूपये के जाली नोट बरामद किए हैं. साथ ही दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस में बंद बक्से से जाली नोट की बड़ी खेप बरामद की है.
 
  • बस के तीन बक्सों से दो करोड़ के जाली नोट बरामद

Ranchi :  रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक बस से करीब दो करोड़ रूपये के जाली नोट बरामद किए हैं. साथ ही दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. 

डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस के अंदर रखे बंद बक्से से जाली नोट की इतनी बड़ी खेप बरामद की है. 

 

पटना से आने वाली बस से बरामद हुए जाली नोट

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस में बड़े पैमाने पर जाली नोट लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने शनिवार की सुबह बस स्टैड में पटना से आने वाली बसों की तलाशी ली. छापेमारी के दौरान बस के अंदर रखे तीन बक्सों से जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है.

 

रांची में खपाने की थी तैयारी

बताया जा रहा है कि जाली नोट को रांची में खपाने की तैयारी थी. इस जाली नोट के कारोबार में बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल बरामद नोटों की गिनती और जांच कराई जा रही है.

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से भी पूछताछ जारी है. जल्द ही जाली नोटों के धंधे में संलिप्त बड़े सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही