Search

 
 
 

मॉब लिंचिंग रोकने के लिए रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर

 
Ranchi: रांची पुलिस मॉब लीचिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए रांची पुलिस ने पोस्टर जारी किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर जारी किए गए पोस्टर में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास ना करें. नियम-कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट नहीं करें, अन्यथा दंड के भागी होंगे. मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है. संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या 8987790680 पर सूचना दें. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा. बता दें कि पिछले एक सप्ताह के दौरान रांची में दो लोगों की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इसे भी पढ़ें- पुलिस">https://lagatar.in/police-arrested-6-gamblers-recovered-1-lakh-22-thousand-rupees/40093/">पुलिस

ने किया 6 जुआरियों को गिरफ्तार, 1 लाख 22 हजार रुपये बरामद

21 महीनों में 12 लोगों की चोरी के आरोप में हुई हत्या

झारखंड में चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं. बीते आठ मार्च को रांची में एक युवक की चोरी के आरोप में भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद 14 मार्च को अनगड़ा में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई. ये सिर्फ एक घटना नहीं है, इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिले में पिछले 21 महीने के दौरान चोरी के आरोप में भीड़ की पिटाई से 12 लोगों की मौत हुई है. पुलिस, प्रशासन के भीड़ की ओर से हिंसा पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के जागरूकता अभियान चला रही है. लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही