Search

 
 
 

रांची : जेल में बंद अपराधी डब्लू कुजूर का लाइसेंसी हथियार पुलिस ने जब्त किया

 
Ranchi : अपराधी डब्लू कुजूर के लाइसेंसी हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने हथियार जब्त किया है. डब्लू कुजूर के हथियार का लाइसेंस रद्द करने के बाद यह कारवाई की गई है. डब्लू कुजूर कमल भूषण और उसके अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या के मामले में जेल में बंद है. 30 मई 2022 को कमल भूषण की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे अपनी कार से किसी से मिलने जा रहे थे. पिस्का मोड़ के गलैक्सिया मॉल के समीप स्कूटी से आये अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे कारोबारी की मौत हो गई थी. इस घटना के एक साल बाद डब्लू कुजूर ने जेल में बंद रहते हुए कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या करवा दी थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/351.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ssp-transferred-five-inspectors-and-one-sub-inspector/">रांची:

पांच इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का एसएसपी ने किया तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही