Search

 
 
 

रांची पुलिस ने नशे कारोबार से जुड़े 341 ड्रग पैडलर को भेजा जेल, करेगी काउंसेलिंग

ड्रग्स पैडलर्स नशे की तस्करी से दूर रहे, इसके लिए अब उनके परिजनों को ही नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी पुलिस के द्वारा दी जाएगी.
 

 

  Ranchi :  रांची पुलिस ने नशे कारोबार से जुड़े 341 ड्रग पैडलर को जेल भेजा है. उल्लेखनीय हैं कि नशे के कारोबार में लिप्त ड्रग्स पैडलर्स के परिजन भी अब जानेंगे कि नशे की लत कितनी खतरनाक होती है. कैसे नशे की जद में आकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. इसके लिए रांची पुलिस ने एक प्लान पर काम शुरू किया है.

 

ड्रग्स पैडलर्स नशे की तस्करी से दूर रहे, इसके लिए अब उनके परिजनों को ही नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी पुलिस के द्वारा दी जाएगी. इसकी शुरुआत की जा रही है. डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रांची पुलिस मादक पदार्थो के कारोबार को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

 

यही वजह है कि पिछले डेढ़ सालों में केवल रांची से ही करोड़ो की नशे की खेप बरामद किया गया और 341 ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. अब पुलिस नशे के तस्करो के परिजनों का भी काउंसेलिंग करेगी ताकि वे अपने बेटों को ड्रग्स पैडलर्स बनने पर रोक लगा सके .

 

पुलिस के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो कुछ रुपयों के लिए ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीली पदार्थ की खरीद- बिक्री करते हैं. ऐसे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा. ऐसे तत्वों को  सुधारने और सही रास्ते में लाने के लिए एक योजना तैयार की गयी है.

 

इस योजना के तहत पुलिस की टीम जेल से छूटे पैडलरों के घर जाकर उन्हें किसी दूसरा व्यवसाय करने के लिए जागरूक कर रही है. साथ ही उनके पूरे परिवार के सामने उन्हें यह बताया जा रहा है कि नशीले पदार्थ की बिक्री करने से कितने परिवार बर्बाद हो रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही