Search

Ranchi : पुलिस ने एक हफ्ते में 30 से अधिक नशे के कारोबारियों को भेजा जेल

Ranchi : रांची जिला में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश से वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर विशेष जन-जागरुकता अभियान के साथ-साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें आम नागरिकों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से दूर रहने और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की जा रही है. साथ ही लोगों से अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री एवं तस्करी की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया / सदर/नगर के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का एक टीम गठन कर विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन छापेमारी की गई. 

Uploaded Image
छापेमारी के दौरान विगत दो दिन में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें रंजन कुमार, सीताराम ठाकुर, फिरोद असारी, इबरार अंसारी, लक्की कुमार महतो, मो० अख्तर, मो० जीमल अंसारी, रवि कुमार, राहुल सिंह , मोबारक उर्फ इमरोज, अजय राम , परवेज आलम और अत्या वारिस शामिल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक सप्ताह में 30 से अधिक नशे के कारोबारियों के जेल भेजा है.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8.60 ग्राम (ब्राउन शूगर), 1.874. किलोग्राम गांजा, Nitrosun 10 का दो पत्ता जिसमें 18 टैबलेट, Alprazolam Tablet I.P 0.5 mg पांच पत्ता जिसमें कुल 50 टैबलेट, मोरफिन 13 पीस, मोबाईल-03 पीस और एक स्कूटी को जब्त किया है.

इस संबंध में संबंधित थाना में सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही