Search

 
 
 

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड की रांची पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, जल्द होगा खुलासा

 
Ranchi: बीजेपी नेता अनिल टाइगर की बीते 26 मार्च को कांके में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. अनिल की हत्या किसने और क्यों कराई थी, इसके पीछे के सभी कारणों का पुलिस ने पता लगा लिया है.
रांची पुलिस जल्द की इस पूरे मामला का खुलासा कर सकती है. उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को दिन में भाजपा नेता की हत्या कांके में कर दी गई थी. इस मामले में रांची पुलिस एनकाउंटर के बाद एक अपराधी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया था.
अनिल टाईगर की हत्या के बाद भाजपा और आजसू ने बुधवार की शाम ही 27 मार्च को रांची बंद बुलाया था. अनिल टाइगर की हत्या में गिरफ्तार रोहित वर्मा, लोहरदगा में मारे गए सुभाष जायसवाल का करीबी है. रोहित वर्मा को इस बात का शक था सुभाष जायसवाल की हत्या के पीछे अनिल टाइगर का हाथ था. इस शक की वजह से ही उसने अनिल टाइगर की हत्या की प्लानिंग की. पुलिस अब गिरफ्तार रोहित वर्मा के साथी अमन सिंह की तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/attack-on-modi-government-in-congresss-national-convention-kharge-raised-issues-of-evm-fake-voter-list-monopoly-in-economy-sc-st-reservation-american-tariff/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार पर हमला, EVM, फर्जी वोटर लिस्ट, अर्थव्यवस्था में monopoly, SC, ST आरक्षण, अमेरिकी Tariff का मुद्दा उठाया खड़गे ने
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही