Search

 
 
 

रांची पुलिस ने मांगा गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के खिलाफ वारंट

 
Ranchi: रांची पुलिस ने झारखंड पुलिस के लिए सरदर्द बन चुके गैंगस्टर अमन साहू गैंग के सुनील मीना उर्फ मयंक सिंह के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग की है. जिस केस में वारंट जारी करने की मांग की गई है, वह भारत माला प्रोजेक्ट में काम कर रही कंपनी से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने से जुड़ा हुआ मामला है. इस मामले के जांच अधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के CJM ( चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में मयंक सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए आवेदन दिया है. इस केस में झारखंड ATS और पुलिस ने इसी वर्ष अप्रैल महीने में अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में रांची के ओरमांझी थाना में कांड संख्या 18/2024, 44/2024 और 50/2024 दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें -जयराम">https://lagatar.in/jairams-party-jklms-fourth-list-released-names-of-25-candidates-announced/">जयराम

की पार्टी JKLM की चौथी लिस्ट जारी,25 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही