Search

 
 
 

रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च

 
Ranchi :   रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया. रांची के मेन रोड से सीनियर सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड तक गया. इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे.

ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/91d60918-3597-42d9-9511-2e1f7df5a2d0.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" />बता दें कि रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. त्योहार में कोई खलल ना पड़े, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से शहर में तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनीती की गयी है. इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गयी है. रांची पुलिस ने लोगों से शातिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है. असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता पाया गया तो उसपर कड़ी कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही