Search

 
 
 

रांची पुलिस की अपील : नशे के कारोबार की दें सूचना, होगी कार्रवाई, जारी किया व्हाट्सएप नंबर

 
Ranchi : नशे के जाल से युवाओं को बचाने के लिए रांची पुलिस ने एक सार्थक पहल शुरू की है. नशा मुक्त समाज बनाने में पुलिस ने समाज के लोगों से सहयोग मांगा है. इसको लेकर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. इसमें उन्होंने नशे के विरुद्ध युद्ध में समाज को सजग भूमिका निभाने एवं  जड़ से इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित करते हुए तकनीक का उपयोग करने का अनुरोध किया है. उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम इस तरह की गतिविधियों की सूचना रांची पुलिस  को नंबर-9153886238 पर देने की अपील की है. एसएसपी ने लोगों से अपील करते हुये कहा है कि अगर किसी को भी इस तरह की गतिविधियों के अड्डे या स्थान का पता है तो उस स्थान पर जाकर उसका करेंट लोकेशन उपरोक्त नंबर पर भेज कर पुलिस की मदद कर सकते हैं. एसएसपी ने कहा कि यदि किसी के पास किसी नशे के सौदागर का फोटो, नाम, पता है तो उसे भी शेयर करें. एसएसपी ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की गोपनीयता का पूरा ख़्याल रखा जाएगा. एसएसपी ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की भी बात कही है. कहा कि लोकेशन भेजने के लिए उस स्थान पर तब जाएं, जब वहां इस तरह की असामाजिक गतिविधियां न हो रही हो.

वीडियो में नशे के दुष्प्रभाव को भी दर्शाया गया है   

रांची पुलिस द्वारा जारी इस वीडियो में नशे के हानिकारक प्रभावों को भी दर्शाया गया है. युवाओं को इस खतरनाक लत से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग करने का आग्रह किया है. एसएसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य हैं. इन्हें नशे की गर्त में धकेलने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस प्रतिबद्ध है. बीते दिनों रांची पुलिस के विशेष अभियान में 50 से भी अधिक नशा कारोबारी जेल की सलाख़ों के पीछे भेजे जा चुके हैं. वहीं लगभग 15 करोड़ मूल्य के नशे का सामान जब्त किया जा चुका है. एसएसपी ने कहा कि इस अभियान को और धार देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि एक जागरूक और सतर्क समाज की लाखों आंखों से मुट्ठी भर अपराधी छुप नहीं सकते. पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से नशे के खिलाफ निरोधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक प्रभावी वातावरण का निर्माण कर युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में अग्रसर किया जा सकता है. जिसमें  हम सभी का सहयोग आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/success-for-ranchi-police-three-arrested-with-looted-jewellery-brown-sugar-and-ganja/">रांची

पुलिस को सफलताः लूट के जेवरात, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही