Search

 
 
 

मुहर्रम को लेकर रांची पुलिस की अपील, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें

 
Ranchi : मुहर्रम को लेकर रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है. रांची पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें. पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. किसी भी आपात स्थिति में इनकी मदद ली जा सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/muharam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : RINPAS">https://lagatar.in/rinpas-patient-death-case-fir-in-kanke-police-station-against-in-charge-director-dr-jayati-simlai-accused-made/">RINPAS

मरीज मौत केस : प्रभारी निदेशक डॉ जयती सिमलाई के खिलाफ कांके थाना में FIR, बनाया गया आरोपी

सोशल मीडिया पर नहीं करें आपत्तिजनक टिप्पणी

रांची पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर नहीं करें. ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. साथ ही पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप के सभी ग्रुप एडमिन अपने अपने ग्रुप में इस तरह के पोस्ट नहीं होने दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही