Search

 
 
 

रांची : डेंटल छात्रा गैंगरेप मामले में गरमाई सियासत, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

राजधानी में डेंटल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. पार्टी की रांची महानगर इकाई ने 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की है. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है.
 

 Ranchi :  राजधानी में डेंटल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. पार्टी की रांची महानगर इकाई ने 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की है. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है.


भाजपा नेताओं का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पार्टी ने आरोप लगाया कि पीड़िता और संभावित गवाहों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हो रही है.


पार्टी की ओर से कहा गया कि राज्य में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. नेताओं ने मांग की है कि मामले की त्वरित जांच कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी सजा दिलाई जाए.


भाजपा रांची महानगर इकाई ने कार्यकर्ताओं से 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय पहुंचने की अपील की है. पार्टी का कहना है कि घेराव कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही