Search

 
 
 

रांची: पूजा सिंघल के पति अभिषेक को करना होगा बेल का इंतजार, ED ने जवाब के लिए मांगा समय

 
Ranchi : निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका (ABP) पर रांची ED की कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया है. ED के आग्रह को स्वीकार करते हुए ED की स्पेशल कोर्ट ने एक सप्ताह में जवाब दायर करने का निर्देश दिया है. रांची ED कोर्ट के न्यायाधीश पी के शर्मा की कोर्ट में अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बचाव पक्ष यानी अभिषेक झा की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी और ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने पक्ष रखा. यहां बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अभिषेक झा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उनके विरुद्ध ED कोर्ट से समन जारी हुआ है, जिसके बाद अग्रिम बेल के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-sania-wandering-from-door-to-door-in-search-of-mother-requested-through-llagatar-in/">लातेहार

: मां की तलाश में दर-दर भटक रही सानिया, लगातार डॉट इन के जरिये लगाई घर वापसी की गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही