Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गरीब किसानों को खेती के लिए मिलेंगे जोड़ा बैल, पशुपालन कार्यालय ने मांगे आवेदन

Ranchi  :   जिले के छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती-बारी करने के लिए जोड़ा बैल दिया जायेगा. इसको लेकर जिला पशुपालन कार्यालय ने तीन जुलाई तक आवेदन मांगे हैं.  जिला प्रशासन ने छोटे एवं सीमांत किसानों के बीच 20 जोड़ा बैल वितरण करने का लक्ष्य रखा है. पशुपालन योजना के अंतर्गत,  योजना का क्रियान्वयन 90% अनुदान राशि और 10 फीसदी लाभुक अंशदान की राशि पर होगा. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/summer-vacation-extended-again-schools-from-kg-class-8-will-remain-closed-till-june-21/">BREAKING

: झारखंड में फिर बढ़ी गर्मी छुट्टी, केजी से कक्षा 8 तक 21 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल)

प्रखंड स्तरीय चयन समिति करेगी लाभुकों की अनुशंसा 

20 जोड़ा बैल वितरण करने की योजना के तहत लाभुकों का चयन पहले ग्राम सभा करेगी. इसके बाद प्रखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित लाभुकों की अनुशंसा की जायेगी. इस योजना में एसटी, एससी, आदिम जनजाति और दिव्यांग किसानों को प्राथमिकता दी जायेगी. लाभुक झारखंड का निवासी होना चाहिए. इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जायेगा, जिनके पास खेती योग्य जमीन हो और जो बीपीएल की श्रेणी में आते हों. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-police-arrested-the-main-accused-in-ranchis-sales-manager-murder-case-after-one-year-sent-to-jail/">पलामू

: रांची के सेल्स मैनेजर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही