Search

 
 
 

रांचीः मकानों के 33 लाभार्थियों को दिया गया पोजेशन सर्टिफिकेट

 
Ranchi: ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया, पीएमएवाई (शहरी) योजना के तहत धुर्वा में सात ब्लॉकों के अंदर कुल 1008 आवासों का आवंटन रांची नगर निगम द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किया था. नगर निगम की ओर से मंगलवार को नवनिर्मित परिसर में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिन लाभार्थियों ने अपना संपूर्ण ऋण चुका दिया है, उन्हें कब्जा प्रमाण पत्र दिया गया. प्रथम चरण में कुल 33 लाभुकों को पॉजेशन सर्टिफिकेट दिया गया, जिन्होंने अपना लोन समय पर दे दिया था. बता दें कि अब तक कुल 467 लाभुकों द्वारा लाभुक अंशदान लगभग दे दिया गया है. इसके अलावा लाभुकों से ऑन स्पॉट होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन लिया गया, जिसमें कुल 06 लाभुकों को होल्डिंग निर्गत कराया गया. बता दें कि अन्य लाभुकों को पोजेशन सर्टिफिकेट विभिन्न चरणों में कैम्प के माध्यम से दिया जायेगा. मौके पर सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, पीएमवाई शाखा के कर्मी और लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-are-you-also-buying-fake-liquor-goods-worth-crores-spent-in-government-shops/">धनबाद

: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली शराब, सरकारी दुकानों में खपाये गये करोड़ों के माल! 
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही