Search

 
 
 

रांची: एसीबी में पदस्थापित किए गए 16 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग रद्द

 
Ranchi: एसीबी में पदस्थापित किए गए 16 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग रद्द कर दी गयी है. डीजीपी के आदेश के बाद इसे लेकर डीआईजी कार्मिक ने पोस्टिंग रद्द करने से संबंधित आदेश जारी किया है. गौरतलब है कि एसीबी में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले पुलिसकर्मियों को एसीबी में पदस्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था. जिसके बाद 22 अगस्त को 16 पुलिसकर्मियों को एसीबी में पदस्थापित किया था. जिन पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग को रद्द किया गया, उसमें - मनोज कुमार, किरण लकड़ा, ममता कुमारी, महजबीन प्रवीण, ममता तिर्की, दयामनी नाग, दामोदर साधु, नसीम अंसारी, सोनी कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रियंका कुमारी, रविकांत कुमार, अनिला होरो, चंद्रशेखर तिवारी, नीरज कुमार सिंह और रोशन लकड़ा शामिल है. इसे भी पढ़ें -देश">https://lagatar.in/warning-of-heavy-rain-for-next-two-three-days-in-most-states-of-the-country-jharkhand-odisha-west-bengal-on-alert/">देश

के अधिकतर राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, झारखंड ओडिशा, पश्चिम बंगाल अलर्ट पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही