Search

 
 
 

रांचीः डाकिया को 23 साल से बढ़े एरियर का भुगतान नहीं

 

पेंशनर्स एसोसिएशन ने बैठक करके जताया आक्रोश

Ranchi: डाकिया (पोस्टमैन) का जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन का एरिया भुगतान नहीं किए जाने को लेकर शनिवार को रांची जीपीओ में कपिल देव राय की अध्यक्षता में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई. इस मौके पर राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के अंबेडकर भवन में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिनिधित्व करेगें. 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में रांची से 8 एसोसिएशन के पदाधिकारी हिस्सा लेगें. उन्होंने कहा कि पोस्टमैन का जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन का एरियर भुगतान नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई. बैठक के माध्यम से डाक विभाग को आक्रामक आंदोलन की चेतावनी दी गई.पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम का भुगतान कई सालों से नहीं हो रहा है. मजबूरन पेंशनर्स को अपनी मासिक पेंशन से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि 4 मार्च को एडिशनल डायरेक्टर जनरल, सीजीएचएस की उपस्थिति में सीजीएचएस पंचायत में ये मुद्दा एसोसिएशन की ओर से उठाया गया था और पंचायत में एक माह के अंदर टेंडर प्रोसेस पूरा करने का निर्णय लिया गया था. तीन माह के पश्चात भी इस पर अमल नहीं किया गया. जिसके कारण 2000 से अधिक सीजीएचएस लाभार्थी परेशान हैं. दिल्ली में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीजीएचएस के डायरेक्टर जनरल से मिलकर इन मुद्दों को उठाने का प्रयास करेगा. मौके पर साधन कुमार सिन्हा, एसपी मंडल,अनिल गुप्ता, त्रिवेणी ठाकुर,गौतम विश्वास, रंगनाथ पांडेय, टीपी अग्रवाल, हसीना तिग्गा आदि ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-oath-taking-of-newly-elected-executive-officers-of-jhapa/">रांचीः

झापा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही