Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: बिरसा मुंडा फन पार्क में पौष मेला का समापन

Ranchi: बिरसा मुंडा फन पार्क में रविवार को पौष मेला का समापन हो गया. लोगों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार के सामने तीन स्थानों पर एक जोड़ा बैल रखा गया था. जो लोगों को मेला में प्रवेश करते ही दिखाई दे रहा था. संध्या पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ. जहां 32 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. मेला में तीन कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/6-45.jpg">

class="size-full wp-image-994869 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/6-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुरलिया के ललित महतो ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. जो दर्शकों का मन मोह लिया. कोलकाता से आए गिल डांस ग्रुप म्यूजिक के साथ बहुत ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया. इसमें कुल 14 कलाकारों ने भाग लिया. 10 महिला और तीन पुरुष शामिल थे. कोलकाता से आई गायिका अर्पिता चटर्जी मैं माटी का संगीत प्रस्तुत की. झूमर, भाटियाली, पोल्ली गीति इत्यादि संगीतों से परिसर संगीतमय हो गया. मालूम हो कि अर्पिता चक्रवर्ती पुष्पा टू का फिल्म में बंगाली भाषा में अपनी गीत दी है.

बच्चों में दिखा पेंटिंग्स प्रतियोगिता का जोश

मेला के मुख्य स्टेज को सूप में ड्राइंग किया गया था. जिसमे छऊ नृत्य का मुखौवटा दुर्गा मां, शिव, महिषासुर, गणेश, टोकरी व पंखा समेत अन्य चीजों को शामिल किया गया. 12:30 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें तीन ग्रुप बनाया गया था. जिसमें ए ग्रुप, बी ग्रुप औऱ सी ग्रुप बनाया गया था. इसमें छोटे से लेकर बडें लोगों ने हिस्सा लिया. मेले में कुल 20 स्टॉल लगाये गये. जिसमें पारंपरिक परिधानों औऱ अलंकार का स्टॉल लगाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/8-32.jpg">

class="size-full wp-image-994870 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/8-32.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मेला में बिका पारंपरिक भोजन

पौष मेला में लोगों को आनंद दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार की पारंपरिक व्यजन का व्यवस्था की गयी. जिसमें पीठा, गोकुल पीड़ा, पाटी साफटा, खीर, गंधराज पनीर टिक्का, गंधराज चिकन टिक्का, पोस्ट चिकन, मटन मुगलई पराठा, राधा पल्लवी, रसगुल्ला, चुसी पीड़ा शामिल था. 15 नम्बर स्टॉल में क्रषि निदेशालय झारखंड द्वारा विभिन्न प्रकार की पालन योग्य मछलियां रखी गयी थी. इसमें 5200 सौ से अधिक मछलियां थी. इसमें दस से 15 प्रकार की छोटी-छोटी मछलायां थी. जो कांच के बोतल में तैरता नजर आ रहा था. जिसमें गोल्ड फीस, बेटा फीस, ब्लैक मोली, टाइगर बार, मयोन टेरटा, ज्योग्राफिक, गोल्ड फीस व ओस्कर,समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर सुप्रीयो भटाचार्य, राजा घोष, अमित दास, सुब्रो ज्योति चटर्जी, प्रदीप चक्रवती, सोमजीत दता, संजीब बोस, सुब्रोतो, गौतम साहा, देवराज सेन गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही