Search

 
 
 

रांची : आंधी के एक झोंके में पावर सिस्टम हुआ फेल

 
  • -हटिया ग्रिड में आयी खराबी, तीनों पावर ट्रांसफार्मर से दो घंटे बंद रही बिजली
  • - एक की मरम्मत जारी, देर रात तक लोग शेडिंग की संभावना
  • -आंधी के चलते कई क्षेत्रों में बिजली संकट
  • जेबीवीएनएल मुख्यालय में भी दो घंटे नहीं रही बिजली
Ranchi : राजधानी में सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे थोड़ी देर के लिए तेज आंधी आई. इसके कारण पूरे शहर में बिजली आपूर्ति सिस्टम फेल हो गए. हटिया ग्रिड में करीब दो बजे सीटी ब्लॉस्ट कर गया. तीनों पावर ट्रांसफार्मर अचानक बैठ गया. नतीजा यह हुआ कि इस भीषण गर्मी में लोगों को पावर संकट झेलना पड़ा. दिन में अचानक बत्ती चली गयी. करीब दो बजे से रांची के बड़े क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली बंद गयी. यहां तक कि जेबीवीएनएल मुख्यालय में दो घंटे बिजली नहीं रही. मुख्यालय स्तर से तुरंत अफसर हरकत में आए और स्थिति की जानकारी लेते रहे.

कहां क्या हुआ

  • हटिया ग्रिड में करीब दो बजे सीटी ब्लॉस्ट कर गया. इसके कारण तीनों पावर ट्रांसफारमर अचानक बैठ गया.
  •  इसके कारण हटिया, नगड़ी, धुर्वा, अरगोड़ा, कडरू, हीनू, अशोक नगर, पुंदाग, हरमू, नगड़ी, कांके, बेड़ो, पिस्का मोड़, रातू रोड, पहाड़ी मंदिर एरिया, मोरहाबादी, दीनदयाल नगर, कांके रोड, रिनपास, सीआईपी, मधुकम, कुम्हार टोली, पहाड़ी मंदिर एरिया, अपर बाजार, गाड़ीखाना चौक, किशोर गंज, इरगू टोली, रातू, रातू चट्टी, सिमलिया, इटकी, गांधी नगर व आसपास के क्षेत्रों में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही.
  • तीन में दो पावर ट्रांसफार्मर को दुरूस्त किया गया. एक की मरम्मत का काम अभी भी जारी है. देर रात तक लोड शेडिंग की स्थिति बनी रह सक सकती है.
  • शहर के अन्य क्षेत्राें में भी घंटों बिजली बाधित रही. आपूर्ति सिस्टम आंधी में बिखर गया.
  • बरियातू रोड, केतारी बगान, भुईयां टोली, नया टोली, बहु बाजार, डोरंडा, कुसई कॉलानी, कोकर, लालपुर व आसपास के इलाके में दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं रही. अब भी बिजली का आना-जाना जारी है.
इसे भी पढ़ें – 20">https://lagatar.in/energy-secretary-went-on-leave-for-20-days-till-now-no-one-got-the-charge/">20

दिनों की छुट्टी पर गए ऊर्जा सचिव, अबतक नहीं मिला किसी को प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही