Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गिरफ्तारी के बाद ईडी ऑफिस में हुआ प्रेम प्रकाश का मेडिकल, सदर अस्पताल से पहुंची थी टीम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अवैध खनन मामले में रांची में बुधवार को ईडी की छापेमारी के बाद प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है. प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद ईडी ऑफिस लाया गया और वहीं मेडिकल टेस्ट किया गया. सदर अस्पताल से मेडिकल की टीम डॉ. विवेक विद्यार्थी के नेतृत्व में ईडी ऑफिस पहुंची. प्रेम प्रकाश को सर्दी खांसी और बुखार भी है. जांच के बाद मेडिकल की टीम जब ईडी कार्यालय से बाहर निकली, तो उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रेम प्रकाश का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है. उनकी कोरोना जांच भी की गयी है. गौरतलब है कि प्रेम प्रकाश के घर से कल दो एके 47 बरामद किया गया था. देर रात प्रेम प्रकाश को अरेस्ट कर लिया गया. हालांकि, ईडी की ओर से अभी इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें - महाधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-general-rajiv-ranjan-and-congress-leader-alamgir-alam-reached-chief-ministers-residence-stir-intensified/">महाधिवक्ता

राजीव रंजन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, हलचल तेज

18 घंटे तक ईडी ने की छापेमारी

गौरतलब है कि रांची में प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर बुधवार सुबह सात बजे शुरू हुई छापेमारी रात करीब 12 बजे तक यानी 18 घंटे तक चली. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के हाथ कई ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिनसे प्रेम प्रकाश के संबंध अवैध खनन से जुड़े हैं. छापे के दौरान रांची के हरमू स्थित प्रेम प्रकाश के किराए के मकान शैलोदय से दो एके 47 रायफल, मैगजीन और 60 गोलियां मिली हैं. पुलिस ने कबूल किया है कि दोनों एके 47 रांची पुलिस के हैं. इस मामले में दो आरक्षियों को निलंबित भी कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-order-of-single-bench-and-double-bench-of-high-court-canceled-from-supreme-court-relief-to-326-officers-big-blow-to-60/">BIG

BREAKING:सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के सिंगल बेंच और डबल बेंच का आदेश निरस्त, 326 अधिकारियों को राहत, 60 को बड़ा झटका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही