- सिटी एसपी ने रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष को भेजा पत्र
- विचार-विमर्श के लिए सिटी एसपी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा
Ranchi : रांची पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर सिटी एसपी ने रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष को पत्र लिखा है. कहा है कि प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड में ऐसे कई यूट्यूब न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल,न्यूज एप,इंटरनेट वेबसाइट हैं, जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सूचीबद्ध नहीं हैं. इस तरह के चैनल में 4-5 लोग काम करते हैं और उस चैनल का आईडी कार्ड धारण कर क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हैं. इनका कोई भी पंजीकृत कार्यालय नहीं होता है. ये लोग अपने आप को चैनल का पत्रकार एवं संपादक बताते हुए विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था के लिए डयूटी पर तैनात पदाधिकारियों पर दबाव भी डालने का प्रयास करते हैं. इनके द्वारा कई बार भ्रामक व गलत ढंग से खबरों को प्रकाशित करने की बात सामने आयी है. इस विषय पर विचार-विमर्श के लिए सिटी एसपी ऑफिस में उपस्थित होने का कष्ट किया जाये.
इसे भी पढ़ें – जिस">https://lagatar.in/2-ias-officers-are-sitting-as-prisoners-in-jail-where-they-used-to-rule/">जिस
जेल में कभी चलाते थे हुक्म, वहीं कैदी बने बैठे हैं 2 IAS अधिकारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment