Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: गोस्सनर कॉलेज में सिने फेस्ट 4.0 की तैयारी शुरू

Ranchi: गोस्सनर कॉलेज में गोस्सनर सिने फेस्ट 4.0 की तैयारी शुरू हो चुकी है. फेस्ट का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. यह कार्यक्रम 4 से 6 मार्च तक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. मास कम्युनिकेशन विभाग की कोर्स समन्वयक प्रो आशा रानी केरकेट्टा ने बताया कि शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, रील, विज्ञापन, जनजातीय, पर्यटन और बच्चों पर आधारित फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित किए गए हैं. इसके लिए पंजीकरण शुल्क फीचर फिल्म 499 रुपया, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री 399 रुपया, विज्ञापन 499 रुपया, रील्स, जनजातीय फिल्म, बाल फिल्म, पर्यटन आधारित फिल्म 299 रुपया रखा गया है. इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर 9031795753, 9304647925 जारी किए गए हैं.

ये होगें मुख्य आकर्षण के केंद्र

गोस्सनर सिने फेस्ट 4.0 में विभिन्न भाषाओं में होगी. सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी. फिल्म निर्माण में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए विशेष कार्यशाला होंगी. अलग बैंड के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति होगी. विद्यार्थियों के लिए फिल्म प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन होगा. झारखंड की कला संस्कृति और खान पान को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक स्टॉल भी लगाए जाएंगे. मौके पर प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो अनुज कुमार और रिया, दिव्या, उदित, अभिषेक, अंकित, लिजा, अनल समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-told-in-the-press-conference-that-he-has-written-a-letter-to-pm-modi-to-give-50-discount-to-students-in-metro/">केजरीवाल

ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी छूट देने को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff6600;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff6600;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff6600;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही