Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 को होने वाले टी20 मैच की तैयारी जोरों पर, स्टेडियम में प्रवेश की गाइडलाइन तय

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवम्बर को रांची में होने वाले टी20 मैच की तैयारी जोरशोर से चल रही है. जेएससीए स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिये टिक्टों की बिक्री 15 से 17 नवम्बर तक की जायेगी. सोमवार को झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मैच से जुड़े कई निर्णय लिये गये. बैठक  में टिकट के दर तथा राज्य सरकार और बीसीसीआई से प्राप्त कोरोना गाइडलाइन के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश के लिये नियम तय कर दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-inspector-was-doing-duty-while-intoxicated-sp-suspended-arrested/">बिहारः

शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे दरोगा, एसपी ने किया सस्पेंड, हुए अरेस्ट

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरुरी

स्टेडियम में वैसे दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं या उनके पास 15 नवंबर,2021 के बाद  की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होगी. स्टेडियम में प्रवेश से पूर्व जांच दल को कोरोना सम्बंधी सर्टिफिकेट दिखाना होगा.बगैर मॉस्क के किसी स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.  गेट पर प्रवेश के समय दो गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा. दर्शकों को टिकट पर जो सीट नम्बर अंकित होगा उसी सीट पर बैठना होगा. टिकटों के दर 900, 1200, 140, 1700, 1800, 4000, 5000, ,5500 और 9000 रखे गये हैं. येह जानकारी जेएससीए के सचिव संजय सहाय ने  एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से दी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही