Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः द्वितीय कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी जोरों पर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: द्वितीय कोल इंडिया मैराथन-2024 के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर है. 11 फरवरी को रांची के मोरहाबादी में आयोजित कोल मैराथन की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से कोल इंडिया मैराथन के आधिकारिक वेबसाइट से चल रही है. अंतिम दिनों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए सीसीएल शुक्रवार को रांची में तीन स्थानों पर हेल्प डेस्क लगा रही है. सीसीएल गांधीनगर, मेकॉन स्टेडीयम, एचईसी नेहरू स्टेडियम के पास हेल्प डेस्क लगाया जाएगा. जिसमें रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी का समाधान और कोल मैराथन के लिए जागरूक किया जाएगा. इसे पढ़ें- गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-vikas-tiwari-jail-transfer-case-petition-to-be-filed-in-sc-against-hc-order-cid-requests-home-department-to-take-decision-soon/">गैंगस्टर

विकास तिवारी जेल ट्रांसफर मामला: HC के आदेश के खिलाफ SC में दाखिल होगी याचिका, CID ने गृह विभाग से जल्द निर्णय लेने का किया अनुरोध

बढ़ाई गई इनामी राशि

द्वितीय कोल इंडिया मैराथन के कुल इनामी राशि में बढ़ोतरी गई है. इस 29.70 लाख से बढ़ाकर 33.12 लाख किया गया है. इस आयोजन में झारखंड सरकार, खेल विभाग, झारखंड ओलंपिक संघ का सहयोग रहता है. https://www.centralcoalfields.in/coal_india_marathon/index.html">

class="spellred">
https://www.centralcoalfields.in/coal_india_marathon/index.html

पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

मैराथन में 4 श्रेणियां

26 मार्च 2023 को आयोजित पहले सीसीएल मैराथन की तरह ही इस वर्ष पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां तय की गई हैं. इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं. पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का होगा. कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा. इसके लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं. फुल मैराथन के लिए 1000 रुपये, हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-hopes-there-will-be-seat-sharing-with-tmc-in-bengal-obrien-blames-adhir-ranjan/">कांग्रेस

को उम्मीद, बंगाल में TMC के साथ सीट बंटवारा हो जायेगा…ओब्रायन ने अधीर रंजन पर ठीकरा फोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही