Search

 
 
 

रांचीः कैराली स्कूल में ‘गरुड़न परवा’ की प्रस्तुति

 
Ranchi: धुर्वा सेक्टर-2 स्थित कैराली स्कूल में केरल से आये कलाकारों द्वारा ‘गरुड़न परवा’ की प्रस्तुति की गई. छात्रों का नृत्य कला के प्रति रुचि बढ़ाने व उनका ज्ञानवर्धन करने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें केरल से 9 कलाकारों को बुलाया गया था. इस अनुष्ठान कला में गरुड़ के रूप में तैयार पुरुष चेंडा, इलथालम इत्यादि पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों की संगत में एक अनुष्ठानिक नृत्य करते हैं. कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. कलाकारों की लयबद्ध ताल पर नृत्य ने मानों चारों ओर आध्यात्मिक और रहस्यवादी वातावरण का निर्माण कर दिया. इस दौरान छात्रों ने इस नृत्य कला की बारीकियों को सीखने का प्रयास किया. बता दें कि गरुड़ भगवान विष्णु का सवारी है और गरुड़न परवा केरल का एक लोकप्रिय अनुष्ठान कला है. इस अवसर पर पर विद्यालय के छात्रों के अलावा शिक्षकों ने भी इस आयोजन का जमकर लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें- फोटो">https://lagatar.in/indecent-behavior-with-photojournalist-lalpur-police-station-surrounded-in-protest-police-station-officer-apologized/">फोटो

जर्नलिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार: विरोध में लालपुर थाने का घेराव, थानेदार ने मांगी माफी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही