Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीपी से मिला रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे रोकने की मांग

Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुलाकात किया. प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा. डीजीपी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड में पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है. यहां के पत्रकारों नें तमाम चुनौतियों के बावजूद पूरी निष्ठा के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का मान बढ़ाया है. बावजूद झारखंड के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - सावन">https://lagatar.in/as-soon-as-sawan-ends-non-veg-lovers-burst-into-shops-sales-of-around-rs-1-crore-in-just-2-days/">सावन

खत्म होते ही दुकानों में टूट पड़े नॉन वेज लवर्स, 2 दिन में ही बिक्री लगभग एक करोड़

कई मामलों में कराया गया ध्यान आकृष्ट

पत्रकार हित में झारखंड के सभी पत्रकारों के आस्था का केंद्र बने `द रांची प्रेस क्लब` के प्रतिनिधिमंडल ने कई समस्याओं की ओर डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराया. जिनमें प्रमुख रूप से सम्पूर्ण झारखंड में पत्रकारों पर दर्ज कराए गए झूठे मामले की एसआईटी द्वारा जांच करवा कर उन्हें न्याय दिलाया जाये. पत्रकारों को उनकी मुखर पत्रकारिता की कीमत चुकानी पड़ रही है. साथ ही झारखंड में छतीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में पहल की जाये. झारखंड के हर थाने में पीड़ितों के आवेदन का रिसीविंग देने की प्रक्रिया कड़ाई से लागू किया जाए.ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे कई मौके आए हैं, जब रसूख वाले लोग पत्रकारों की आवाज दबाने के लिए झूठे रंगदारी, मारपीट जैसे मुकदमे दर्ज किराते हैं, पुलिस और थाना भी रसूखदारों के इशारे पर ही काम करती है.ऐसे मामलों को दर्ज करने से पूर्व पुलिस द्वारा पूरी सत्यता को सतर्कता से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश आपके स्तर से दिए जाएं. साथ ही क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से आग्रह किया कि झारखंड पुलिस और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में साइबर क्राइम और विभिन्न विषयों पर क्लब में वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाए. डीजीपी ने ज्ञापन के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित मांगों पर सकारात्मक रूप से कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -अखिलेश">https://lagatar.in/yogi-lashed-out-at-akhilesh-said-did-not-pay-tribute-to-kalyan-singh-went-to-mourn-the-death-of-mafia/">अखिलेश

पर बरसे योगी, कहा, कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने गये… माफिया के मरने पर मातम मनाने गये…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही