Ranchi : पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के घाट रोड स्थित युवती हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. युवती रानी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी का शव 31 मई 2026 को किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला था. प्रारंभ में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि युवती की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि गंभीर चोट और गला दबाकर दम घोंटने से हुई थी.
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग को लेकर उत्पन्न ईर्ष्या और आपसी विवाद था. आरोपी के पास से एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment