Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सरला बिरला स्कूल की प्राचार्या ने पूरा किया फ्लैगशिप प्रोग्राम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सीबीएसई ने सत्र 2023-24 के लिए प्रशिक्षण विषय के रूप में ‘गाईडेंस और काउंसिलिंग की घोषणा की है. इसे ध्यान में रखते हुए, सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर ने 8वें कोहोर्ट IC3 इंस्टीट्यूट के फ्लैगशिप प्रोग्राम-इम्पावर को सफलता पूर्वक पूरा किया. इस उपलब्धि से समस्त सरला बिरला परिवार गौरवान्वित है. स्कूल परिसर में एक कैरियर परामर्श प्रयोगशाला भी स्थापित किया जा रहा है. इससे पहले भी स्मृति प्रसाद 5वें कोहोट और मैताली रॉय ने 6वें कोहोट IC3 संस्थान के फ्लैगशिप प्रोग्राम -एम्पावर को पूरा किया है. अंजलि कुमारी सोनी, निधि पारीक और नीलम कुमारी को आगामी इंगेज-IC3 संस्थान के फ्लैगशिप कार्यक्रम के लिए पंजीकृत किया गया है. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राचार्या को उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और पाठ्यक्रम के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने करियर विकल्पों के बारे में बेहतर दृष्टिकोण प्राप्त करने में लाभ होगा. प्राचार्या परमजीत कौर ने इस कोर्स को करने का अवसर देने के लिए स्कूल मैनेजमेंट के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का उपयोग छात्रों के लाभ के लिए करेंगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही