Search

 
 
 

रांची : सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल गंभीरता से सुनें छात्रों की समस्या : कुलपति

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक हुई. बैठक में कुलसचिव डॉ. बिनोद नारायण तथा परीक्षा नियंत्रक आशीष झा खास तौर पर शामिल रहे. बैठक में परीक्षा, सेशन, नये कोर्स, ऑनलाइन पेमेंट सुविधा जैसे मुद्दों पर निर्णय लिया गया. इसके अलावा कुलपति ने प्रिंसिपलों को कई निर्देश भी दिये और कहा कि मिड सेमेस्टर का मार्क्स सभी कॉलेज और विभाग बिल्कुल समय पर ऑनलाइन एंट्री करें, ताकि छात्रों को परीक्षा फार्म भरने और उनके रिजल्ट में कोई परेशानी न हो. उन्होंने सभी प्राचार्यों को परीक्षा संबंधी कार्यों और उत्तर पुस्तिका जांच में सावधानी बरतने को कहा. अलग-अलग विषयों का फूल मार्क्स और पास मार्क्स की जानकारी रखने को कहा. उन्होंने प्रिंसिपलों से कहा कि छात्रों की समस्या को गंभीरता से सुनें और कॉलेज पहले अपने स्तर पर निदान करें. खास परिस्थितियों में ही उन्हें मुख्यालय भेजा जाये. बैठक में कुलपति से कुछ प्रिंसिपलों ने ग्रेस मार्क्स से संबंधित दिशा-निर्देश मांगे थे. कुलपति के कहने पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार झा ने ग्रेस मार्क्स के प्रावधानों से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने बताया कि ग्रेस मार्क्स की सुविधा अंतिम सेमेस्टर के लिये दी गयी है, ताकि छात्र का साल बर्बाद न हो, लेकिन अगर कोई छात्र आवेदन देकर बीच के किसी सेमेस्टर में ग्रेस मार्क की सुविधा प्राप्त करता है तो उसे फिर आगे के किसी सेमेस्टर में यह सुविधा नहीं मिलेगी. सभी प्राचार्य ग्रेस मार्क्स की सुविधा लेने वाले छात्रों की सूची अवश्य रखें.

बैठक में ये रहे शामिल

डीएसडबल्यू डॉ. एसके साहु, डायरेक्टर वोकेशनल डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल डॉ. स्मृति सिंह, अंकेक्षक पदाधिकरी अजय प्रकाश शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-sacrificed-5-of-its-leaders-for-imports-now-it-is-the-turn-of-the-sixth/">भाजपा

ने आयातितों के लिए कुर्बान कर दिये अपने 5 नेता, अब छठे की बारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही