Search

रांची : रिम्स कैदी वार्ड से हथकड़ी सहित कैदी फरार

Ranchi : रिम्स के कैदी वार्ड से मंगलवार को हथकड़ी सहित चंदन कुमार मंडल नाम का कैदी फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से चंदन को इलाज के रिम्स लाया गया था. वह मूल रूप से इटकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. चंदन रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था. जहां से वह बाथरूम जाने के बहाने हथकड़ी समेत फरार हो गया. पुलिस की टीम फरार हुए कैदी की तलाश में जुटी हुई है. इसके पहले भी 16 अक्टूबर 2022 को हजारीबाग और गुमला से लागे गये दो कैदी रिम्स से फरार हो गये थे. कैदियों को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था. दोनों कैदी मौका मिलते ही ग्रिल तोड़कर फरार हो गये थे.

वाहन चेकिंग के स्थिति की जांच करने सादे वेश में निकले थे एसएसपी

मालूम हो कि वाहन चेकिंग की स्थिति की जांच करने सादे वेश में एसएसपी चंदन सिन्हा मंगलवार सुबह रांची की सड़कों पर निकले थे. इस दौरान एसएसपी ने  पाया कि फिरायालाल चौक पर जांच कड़ाई से की जा रही थी, लेकिन अन्य स्थानों पर जांच में काफी ढिलाई बरती जा रही है. जिन स्थानों पर वाहन चेकिंग सही तरीके से नहीं की जा रही थी, उनसे संबंधित सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. इसे भी पढ़ें – चेंबर">https://lagatar.in/chamber-elections-kishore-minister-filed-nomination-with-24-candidates/">चेंबर

चुनाव : 24 उम्मीदवारों के साथ किशोर मंत्री ने नामांकन दाखिल किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//