Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: पुलिस थानों से कबाड़ को हटाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Ranchi : राज्यभर के थानों से कबाड़ को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. इससे पहले इसको लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से पुलिस मुख्यालय को निर्देश जारी किया गया था. पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी होने के बाद थानों को साफ-सुथरा बनाने का काम जल्द शुरू हो जायेगा. अब थानों के मालखाना के कबाड़ और परिसर में रखे गए जब्त वाहनों को नीलाम किया जाएगा. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल के दिनों में कई बार थानों में कबाड़ को लेकर टिप्पणी की थी. जैप के एक कार्यक्रम में भी सीएम ने थाने में कबाड़ को लेकर बातें कही थी. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि जल्द से जल्द थानों से कबाड़ को हटाया जाए. इसे भी पढ़ें - भूकंप">https://lagatar.in/pakistans-land-shook-due-to-strong-earthquake/">भूकंप

के तेज झटके से पाकिस्तान की धरती हिली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही