Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय में इसरो द्वारा चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर लॉन्चिंग की सफलता पर समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान इसरो की समस्त टीम मेंबर्स को शुभकामनाएं दी गई. सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए एवं सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने चंद्रयान-3 के सफलता के विभिन्न कारकों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि जब अच्छा नेतृत्व एवं उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो तभी ऐतिहासिक एवं साहसिक कार्य संभव हो सकते हैं. इसे पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/rims-hostel-allocation-to-mbbs-students-from-august-28-instructions-to-come-with-parents/">रिम्स
: 28 अगस्त से होगा एमबीबीएस छात्रों को हॉस्टल आवंटन, माता-पिता के साथ आने का निर्देश उन्होंने इसरो के उद्देश्य एवं कार्यों की चर्चा करते हुए चंद्रयान-2 की सफलता - असफलता के द्वारा मिली प्रेरणा को चंद्रयान- 3 की सफलता का कारण बताया. उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराना नहीं एवं सफलता के लिए सतत प्रयास करते रहना, इसरो के वैज्ञानिकों से सीखने की आवश्यकता है. विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने भी इसरो द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की है. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय">https://lagatar.in/inauguration-of-national-cadet-and-junior-kick-boxing-competition-2500-players-are-participating/">राष्ट्रीय
कैडेट व जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन, 2500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों के मनोबल को बनाए रखने के लिए देश का वर्तमान नेतृत्व हर संभव सहयोग करते हुए स्पेस सेक्टर की संभावनाओं को साकार करने के लिए पहले से काफी कुछ बजट में प्रावधान किया गया. डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो अमित गुप्ता एवं ईसीई के फैकल्टी डॉ मनोज पांडेय और एमसीए की छात्रा रिया कुमारी ने भी अपने उधर व्यक्त किया. इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
रांचीः चंद्रयान-3 की सफलता पर सरला बिरला विवि में कार्यक्रम, इसरो को दी बधाई

Leave a Comment